भाजपा नेता पर  जानलेवा हमला कर  कार तोड़कर 60  हजार लूटने वाले   चार आरोपी ग्रिफ्तार 

- Advertisement -
कोरबा@M4S:कोरबा में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर बुधवार देर रात जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को बालको नगर  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर मंत्री की कार पर तोड़फोड़ कर लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की थी और 60  हजार रुपये लूट लिए थे।भुलसीडीह निवासी कपिलेश्वर धीरज पोल्ट्री फार्म का व्यापारी है और नव निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास उसकी खुद की दुकान भी है। बुधवार देर रात दुकान बंद कर वह कार से अपने घर भुलसीडीह लौट रहा था। इसी दौरान नव निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास गांव के ही अरुण खाण्डे, संदीप खाण्डे और उनके साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया।प्रार्थी की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और पुरानी रंजिश निकालते हुए लोहे के रॉड व हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। हमले में कपिलेश्वर के शरीर पर कई जगह जख्म और चोटें आईं। आरोपियों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ की और कार में रखी 60  हजार रुपये नकदी लूट ली। जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के बाद घायल कपिलेश्वर ने डायल 112 कर मदद मांगी। सूचना पर पहुंची डायल 112  की टीम ने उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की रिपोर्ट कपिलेश्वर ने बालको थाना के रजगामार  चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लक्ष्मी नारायण खाण्डे , संदीप खाण्डे, गंगासागर खाण्डे  और अरुण खाण्डे ,सभी आरोपी  रजगामार के रहने वाले है । पूछताछ में सभी ने घटना करना स्वीकार कर लिया।आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन, लोहे का रॉड और लूटी गई नकदी बरामद कर विधिवत जप्त कर ली गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश  कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles