- Advertisement -
पूर्वी दिल्ली(एजेंसी):सोनिया विहार के पांचवें पुश्ते पर स्थित एक प्राइवेट इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर शनिवार सुबह भीषण आग लग गई।
चार्ज हो रही एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि पास खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी जलकर राख हो गईं।
गनीमत रही कि घटना के समय चार्जिंग स्टेशन पर कोई मौजूद नहीं था। फायर डिपार्टमेंट आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।








