उत्कृष्ट किकबाक्सिंग खिलाड़ीयों के सम्मान समारोह सम्पन्न: जो खेलेगा वही खिलेगा- उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री  अरुण साव

- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों का किया सम्मान

32 खिलाडी एवं प्रशिक्षक हुए सम्मानित

कोरबा@M4S:छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के तत्त्वधान में सी एम ए किकबाक्सिंग एकेडमी में दिनांक 23 जुलाई 2026 को में गत वर्ष की राष्ट्रीय सब जूनियर , जूनियर एवं सीनियर वर्ग की किकबाक्सिंग प्रतियोगिताओ के प्रतिभागियों एवं पदक प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
छत्तीसगढ़ किकबाकसिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री  अरुण साव जी ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

 

इन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को खेल की महत्ता बताते हुए कहा कि जो खेलेगा वही खिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन , विशिष्ट अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने भी एकेडमी के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, देवेंद्र पांडेय, हितानंद अग्रवाल,प्रफुल्ल तिवारी, कोरबा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, क्रीड़ा भारती के संयोजक बलाराम विश्वकर्मा, राजेंद्र जायसवाल, पार्षद श्रीमती मथुरा चंद्रा,अनिल दिवेदी एवं गणमान्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभात साहू, जुनैद आलम, लोकिता चौहान, अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, मयंक डडसेना, जगदीश यादव, विकास नामदेव, रितेश साहा, रमेश साहू, सुयश नामदेव, हिमांशु यादव, तुषार सिंह, नमन प्रजापति, का योगदान रहा। मंच संचालन वरिष्ठ उद्घोषक घनश्याम श्रीवास ने किया।इस अवसर पर भारी संख्या में किकबॉक्सिंग खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles