दर्जनों गांवों में लो वोल्टेज और लोड शेडिंग से मिलेगा छुटकारा  रामपुर में 5 एमव्हीए का पावर ट्रांसफार्मर चार्ज

- Advertisement -

कोरबा@M4S:हाथी प्रभावित गांवों में लोड शेडिंग के कारण ग्रामीणों को कटौती का सामना करना पड़ रहा था। दर्जनों गांवों में लो वॉल्टेज के कारण ग्रामीण परेशान थे। इस समस्या से निजात दिलाने करतला रामपुर में 5 एमव्हीए का पावर ट्रांसफार्मर चार्ज किया गया है।
करतला अन्तर्गत कई गांव हाथी प्रभावित हैं। हाथियों के कारण जान माल का खतरा बना रहता है। ऐसे में लो वॉल्टेज और बिजली कटौती से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या से निजात दिलाने विभाग ने करतला अन्तर्गत रामपुर में पावर ट्रांसफार्मर लगाने प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद पावर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया गया था। जिसके पूर्ण होने के बाद इसका लोकार्पण कर दिया गया है। इसके साथ ही दर्जनों गांव को लो वॉल्टेज और लोड शेडिंग की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजनान्तर्गत अगुमेटेंशन स्कीम के तहत करतला रामपुर में 3.15 एमव्हीए के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया 5 एमव्हीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाकर सफलतापूर्वक चार्जिंग किया गया। कार्यपालन अभियंता एसके सोनी ने बताया कि क्षेत्र के उपभोक्ता ओव्हरलोड से परेशान थे। जिसके कारण लोड शेडिंग कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाती थी। पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से बेहरचुंआ फीडर ओव्हरलोड नहीं होगा और रामपुर सबस्टेशन से निकलने वाली विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से होती रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति होगी। कार्य परियोजना संभाग के अधीन फर्म -रूद इलेक्ट्रिकल द्वारा पूरा किया गया। कार्य के लिए परियोजना संभाग के सहायक अभियंता धार्या, टीएसजी उपसंभाग की सहायक अभियंता अनुभा लकरा, कनिष्ठ अभियंता रूपांग राणा, सृष्टि चंद्रा, तकनीकी कर्मचारी जोगेन्दर प्रसाद, यशवन्त राठौर, सुमंत चौहान,अजय विश्वकर्मा, दुर्गेश, बादल श्रीवास व सभी नियमित तथा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Related Articles