BREAKING NEWS:ट्रक-कार में आमने सामने से भिड़ंत, सब इंस्पेक्टर सहित चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कटघोरा अंबिकापुर हाईवे पर आज सुबह मोरगा चौकी क्षेत्र के मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। कार में जगदलपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की सहित  महिला व दो बच्चे सवार थे। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सब इंस्पेक्टर सहित  चारों लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना तड़के 4 बजे की बताई जा रही है, मोरगा चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच गई है, बताया जाता है कि मनोज तिर्की अंबिकापुर निवासी थे, वही मृत महिला उनकी पत्नी और दोनों उनके बच्चे बताए जा रहे हैं।

Related Articles