Breaking NEWS::बेबी एलीफैंट के हत्या के 12 आरोपी गिरफ्तार,मुख्य आरोपी जनपद सदस्य फरार

- Advertisement -

 

कोरबा@:कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के ग्राम बनिया में हाथी के 1 साल के बेबी एलिफैंट की मार कर दफन करने के मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी कमल भान सिंह जो कि जनपद सदस्य है, वह अभी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश वन अमला कर रहा है।

बताया गया कि 20 अक्टूबर की रात इस हाथी को महुआ और धान में कीटनाशक जहर मिलाकर खिलाया गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई तो उसे वहीं दफन कर दिया गया। आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।इनके विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles