कोरबा@M4S:नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्र. 01 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल ने क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी सिटी बस सेवा (C.T. Buses) को पुनः शुरू कराने के लिए जिला कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपा है ।
पार्षद कमलेश जायसवाल ने बताया कि पूर्व में दीपका क्षेत्र से एसी (AC) और नॉन-एसी (Non-AC) सिटी बसों का नियमित संचालन होता था जिससे आम नागरिकों नौकरीपेशा लोगों तथा विशेष रूप से कोरबा के विभिन्न महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आने-जाने में काफी सहूलियत होती थी ।

परंतु वर्तमान में एक भी सिटी बस का संचालन नहीं हो रहा है बस सेवा अचानक बंद हो जाने के कारण:
01. छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी:- कोरबा जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज समय पर पहुँचने में भारी असुविधा हो रही है और उनका समय एवं पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं ।
02. आर्थिक बोझ व यातायात समस्या:- बसों के अभाव में आम जनता और छात्रों को महंगे निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है ।
मांग एवं चेतावनी
पार्षद कमलेश जायसवाल ने कलेक्टर महोदय से पुरजोर मांग की है कि दीपका क्षेत्रवासियों एवं छात्रों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से सी.टी. बसों का पुनः संचालन प्रारंभ कराया जाए ताकि लोगों को आवागमन में हो रही इस बड़ी समस्या से निजात मिल सके ।


















