नई दिल्ली(एजेंसी):रेलवे में बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे NFR की ओर से अप्रेंटिसशिप के कुल 6777 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार रेलवे में बतौर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
- अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
चयनित किए गए प्रथम वर्ष के उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,600 रुपये स्टाइपेंड के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा, दूसरे वर्ष 10,560 रुपये और तीसरे वर्ष 11,040 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर प्रदान किया जाएगा।
कैसे और कहां करें अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन
एनएफआर में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Online Application Submission is Live w.e.f. 20-07-2026 – Click here to submit
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से भर लें।
- सभी डिटेल को दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।








