‘आप मेरे बचपन का अहम हिस्सा रहे’, सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म देख भावुक हुआ स्‍टार भारतीय क्रिकेटर

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):टीम इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तमिल सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ विजय (थलपति विजय) की फेयरवेल फिल्म ‘जना नायकन’ देखने के बाद उनके लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद एक्टर से नेता बने विजय ने अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देने के लिए फिल्मों से संन्यास ले लिया।

इस साल की शुरुआत में ‘तमिलागा वेट्री कजगम’ (TVK) की ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद विजय अभी तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। चक्रवर्ती ने बताया कि 52 साल के विजय उनके बचपन का एक अहम हिस्सा रहे हैं और उन्हें उनकी एक्टिंग की कमी खलेगी।

आपका फैन बन गया था

चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “एक्‍टर विजय अन्ना, इतने सालों के लिए धन्यवाद!! ‘काधलुक्कु मरियाधाई’ से ही मैं आपका फैन बन गया था!! मेरे बचपन का आप एक बहुत बड़ा हिस्सा रहे हैं! आपकी याद आएगी! ढेर सारा प्यार।”

चक्रवर्ती ने ‘जना नायकन’ के डायरेक्टर एच. विनोथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक मजेदार फिल्म बनाई है। बॉलर ने आगे कहा, “जना नायकन!! क्या शानदार फेयरवेल फिल्‍म है! मुझे इसका हर पल बहुत पसंद आया!! @hvinoth.off और पूरी टीम को इस फिल्म के लिए बधाई, जिसमें फैन्स के लिए कई यादगार पल हैं।” खास बात यह है कि वरुण चक्रवर्ती थलपति विजय के बहुत बड़े फैन हैं और उनके बाएं हाथ पर इस एक्टर का टैटू भी बना हुआ है।

टी20 सीरीज खेल रहा भारत

इन दिनों भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज का हिस्‍सा नहीं हैं। वरुण चक्रवर्ती को इस साल कई चोटों का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2026 में उनकी उंगली और पैर की उंगली में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें कुछ मैच छोड़ने पड़े थे। इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से उन्‍होंने वापसी की।

उनकी सीरीज कुछ खास नहीं रही और उन्होंने तीन मैचों में 1 विकेट लिया। चक्रवर्ती को शुरू में जिम्बाब्वे के खिलाफT20I सीरीज में खेलना था, लेकिन बाद में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई ने भारतीय टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के इस स्टार खिलाड़ी की जगह ली।

Related Articles