‘प्रदर्शन के दौरान हुआ पैलेट गन का इस्तेमाल’,घायल छात्र के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के दौरान घायल हुए एक युवक के साथ शुक्रवार को मीडिया के सामने बातचीत की।

बातचीत के दौरान राहुल ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया। बता दें सरकार ने छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल की बात से इनकार किया था।

छात्रों पर हुआ पैलेट गन का इस्तेमाल 

राहुल ने  बताया कि पैलेट गन की वजह से एक छात्र के शरीर औए आंखों पर गंभीर चोटें लगी हैं। राहुल ने कहा कि डॉक्टर्स की टीम अभी तक यहां नहीं पहुंची है। अगर सही समय पर इलाज नहीं मिला तो इसकी आखें नहीं बचेगी।

मीडिया से बातचीत में राहुल ने शिक्षा मनरी धर्मेन्द्र प्रधान पर हमला बोलते हुए कहा कि वह एक क्रिमिनल शिक्षा मंत्री हैं जिनकी वजह से हमारी शिक्षा व्यवस्था उथल-पुथल हो गई।

घायल छात्र के साथ राहुल ने की PC

एक घायल छात्र को मीडिया को दिखाते हुए राहुल बोले, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहा था। सरकार का कहना है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया था।

उसकी आंख को चोट पहुंची है और उसे दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे हजारों युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया और उनके खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उसने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक हो गया’

क्या है कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगे

राहुल ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि सरकार से हमारी तीन मांगे है जब तक उन्हें पूरा नहीं किया जाएगा प्रदर्शन जारी रहेगा।

इन मांगों में पहली मांग है शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरा छात्रों के साथ मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और तीसरा घायल छात्रों से पीएम नरेन्द्र मोदी माफी मांगे।

Related Articles