नई दिल्ली(एजेंसी):नीट पेपर लीक के विरोध और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर जंतर-मंतर पर एक महीने से चल रहा प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को भी संसद मार्च जारी रहने का एलान किया है।
.तो मैं पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर करूंगा प्रदर्शन: सौरव दास
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर जानकारी दी है कि वह अपने साथियों आशुतोष रांका और दीपक बालियान के साथ आज रात 8.00 बजे दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने लिखा, दिल्ली पुलिस ने बहुत ज्यादा और जानलेवा हद तक बल प्रयोग करके सैकड़ों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। अब वे वकीलों को उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं और हमें हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी लिस्ट भी नहीं दे रहे हैं। इसलिए, अगर हिरासत में लिए गए लोगों के इस संवैधानिक अधिकार का पालन नहीं किया गया, तो मैं आशुतोष रांका, दीपक बालियान के साथ पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर शांतिपूर्ण धरना दूंगा।
प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हटाया
प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं को पीएम आवास के बाहर से हटा दिया गया है और सभी को दिल्ली पुलिल बस में भरकर ले गई है।
अखिलेश यादव और राहुल गांधी को धरना स्थल से हटाया
अखिलेश यादव और राहुल गांधी को पुलिस ने धरना स्थल से हटा लिया गया है।
सीजेपी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
सीजेपी ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को उनके पद से हटा दिया है और तमाम संगठनात्मक जिम्मेदारियां उनसे ले ली हैं। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि, ‘हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के उस असंवेदनशील आचरण की कड़ी निंदा करते हैं, जिसके वीडियो उस समय सामने आए जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर कार्रवाई का सामना कर रही थी। ऐसा व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह न केवल गंभीर निर्णयहीनता को दर्शाता है, बल्कि हमारे आंदोलन के मूल्यों, सिद्धांतों और उद्देश्य के भी पूर्णतः विपरीत है। इसलिए तत्काल प्रभाव से विजेता दहिया को Cockroach Janta Party के प्रवक्ता पद से हटाया जाता है तथा उन्हें उनकी सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है। हम अपने सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।’








