CBSE 12th Supplementary Date Sheet: सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की ओर से कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदावरों ने कक्षा बारहवीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वे जल्द ही सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा तिथि पर शामिल हो सकेंगे। CBSE 12th Supplementary की परीक्षा इस माह यानी जुलाई में आयोजित कराई जाएगी। सभी छात्रों को सलाद दी जाती है कि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी को और तेज कर दें।

इस दिन होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही कुछ विषयों के लिए जैसे योगा, डाटा साइंस, पेंटिंग, एआई विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक संचालित की जाएगी।

15 मिनट का अतिरिक्त समय

सीबीएसई ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने की व्यवस्था भी की है। इसके साथ ही सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन एग्जाम सेंटर में निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।

परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी निर्देश

सीबीएसई की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं। परीक्षा वाले दिन छात्रों को एग्जाम सेंटर में स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन और ब्लूटूथ डिवाइस लाने पर सख्त मनाही है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles