RRB Group D Exam Date 2026: आरआरबी ग्रुप-डी सीबीटी-1 एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा तारीखों का एलान कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने RRB Group-D की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। वे उम्मीदवार अब बहुत जल्द ही सीबीटी-1 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 22,195 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड एवं परीक्षा शहर की जानकारी भी जारी कर दी जाएगी।

कब होगा सीबीटी-1 का आयोजन

आरआरबी ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त से 21 अगस्त, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी व दिव्यांग कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22,195 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें पॉइंट्समैन-बी के लिए कुल 5053 पद, असिस्टेंट ट्रैक मशीन के लिए कुल 597 पद, असिस्टेंट ब्रीज के लिए कुल 600 पद, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के लिए कुल 11032 पद, असिस्टेंट के लिए कुल 300 पद, असिस्टेंट (C&W) के लिए कुल 1000 पद, असिस्टेंट के लिए कुल 800 पद, असिस्टेंट (S&T) के लिए कुल 1509 पद, असिस्टेंट लोको शेड के लिए कुल 200 पद, ऑपरेशन असिस्टेंट के लिए कुल 604 पद और असिस्टेंट TL & AC के लिए कुल 500 पद आरक्षित किए गए हैं।

Related Articles