NEET UG Dress Code Rules: एग्जाम सेंटर पर फुल स्लीव के कपड़े और जूते पहनकर आने पर मनाही, जानें और किन चीजों पर लगी रोक

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से NEET UG Re-Exam 2026 देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 21 जून को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। हालांकि परीक्षा में भाग लेने के लिए सभी छात्रों को एग्जाम सेंटर पर सुबह 11 बजे से रिपोर्ट करना होगा। इसके साथ ही दोपहर 1.30 के बाद परीक्षा क्रेंद में प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जाएगा।

जो छात्र नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उनके लिए ड्रेस कोड से संबंधित कुछ जरूरी नियम भी है, जिनका पालन करना छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। क्या है नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड नियम आइये जानते हैं।

छात्रों के लिए जरूरी नियम

नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन आधी बाजू की शर्ट या टीशर्ट पहनकर ही आएं। इसके अलावा, ट्राउजर या साधारण पेंट पहनकर आएं। पेंट में कई चेनों वाले ट्राउजर या पेंट को पहने से बचें। साथ ही छात्रों के किसी भी कपडों में मेटल के बटन नहीं होने चाहिए।

क्या है छात्राओं के लिए ड्रेस कोड नियम

परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राएं परीक्षा वाले दिन आधी बाजू की कुर्ती या टीशर्ट पहन सकती हैं। हालांकि महिलाएं लंबी बाजू वाले कपड़े तो पहन सकती हैं। लेकिन उसके लिए छात्राओं को पहले से ही रिपोर्ट करना होगा और इस पूरी प्रक्रिया में समय ज्यादा लग सकता है।

ज्वेलरी पहनने पर मनाही

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन ज्वेलरी पहनकर न आएं। एग्जाम सेंटर पर ज्वेलरी पहनकर आने पर सख्त मनाही है। इसके अलावा, सन ग्लासेस, स्मार्ट वॉच, टोपी, हेयर बैंड, कड़ा, अंगूठी, एयरिंग, नाक की लौंग, चेन, ब्रेसलेट आदि पर भी सख्त मनाही है।

जूते पर भी रोक

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र जूते पहनकर एग्जाम नहीं दे सकते हैं। छात्र परीक्षा वाले दिन चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहन सकते हैं। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र में अपने साथ कोई भी मेटेलिक चीजें अपने साथ न लेकर आएं।

Related Articles