गर्मी व तेज धूप से लोग हो रहे बेहाल तापमान का पारा पहुंचा 45 डिग्री पर सडक़ें सूनसान, धूप में निकलने से बच रहे लोग

- Advertisement -

कोरबा@M4S:बढ़ती गर्मी और तेज धूप से लोग बेहाल हैं। सुबह से शाम तक सूरज की तेज किरणें तपा रही है। नगर का तापमान 44 से 45 डिग्री पहुंच गया है। जिससे आम लोगों का घर से निकलना कठिन हो गया है। लोगों की दिनचर्या बदल गई है। नगर की मुख्य सडक़ सूनी पड़ी है। गर्मी से बचने के लिए घरों में पंखा, कूलर और एसी का सहारा लोग ले रहे हैं। अतिआवश्यक काम पडऩे पर टोपी, गमछा और चश्मा का सहारा लेकर निकल रहे हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान से नगर क्षेत्र के आमजन घर से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। गर्मी, तेज धूप, गर्म हवा से बुजुर्ग, बच्चों और बीमार लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि इन पर लू और गर्मी का असर सबसे अधिक होता है। इन दिनों तेज धूप के बाद अचानक बदली छा जाती है या वर्षा होती है। यह बदलाव शरीर के लिए चुनौती पूर्ण साबित हो रही है। मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। लोग सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल फीवर से जूझ रहे हैं।

Related Articles