कोरबा@M4S:कोरबा में रजगामार चौकी क्षेत्र के बुंदेली गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।आरोपी सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।घटना के बाद आरोपी युवक कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा,आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी। आरोपी दरिंदा पति सालिक राम यादव,जो गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के यहां चौकीदारी और देखरेख का काम करता है जहां अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है।घटना के समय बच्चे घर पर मौजूद थे जहां उसने अपने पत्नी के गले को धारदार हथियार से सिर को अलग कर एक हाथ में हथियार और एक हाथ में अपने पत्नी का गला को लेकर घूम रहा था इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई ,मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अजगबाहर सतरंगा निवासी है और बुंदेली गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में पिछले कुछ साल से काम रहा है,पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है लेकिन अब तक साफ़ नहीं हो पाया है। वह सूचना मिलते ही कोरबा सीएससी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।





































