नेपाल सरकार ने क्यों बनाया 15 दिन में सैलरी वाला प्लान, कर्मचारियों को होगा फायदा या नुकसान?

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):नेपाल सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने और बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब हर सरकारी कर्मचारियों को हर महीने की सैलरी दो किस्तों में दी जाएगी।यानी हर दो हफ्ते में एक बार सैलरी अकाउंट में क्रेडिट होगी।

नेपाली वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मंत्रालय ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई और इसे अमल में लाने के लिए फाइनेंशियल कंट्रोलर जनरल ऑफिस को आधिकारिक पत्र भेज दिया है।

क्यों बनाया गया दो बार सैलरी वाला प्लान?

नए नियम के तहत कर्मचारियों की मौजूदा मंथली सैलरी को दो बराबर हिस्सों में बांटा जाएगा। महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में हर 15 दिन के अंतराल पर यह भुगतान किया जाएगा।

वित्त मंत्रालय ने पहले ही संबंधित अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों को हर 15 दिन में सैलरी देने का साफट निर्देश जारी कर दिया है।

मंत्रालय का मानना है कि समय पर दो किस्तों में सैलरी मिलने से कर्मचारियों के हाथ में पैसा जल्दी आएगा, जिससे उनका मासिक खर्च बढ़ेगा। इससे बाजार में  मांग बढ़ेगी और सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

कब से लागू होगा नया नियम?
कंट्रोलर जनरल ऑफिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने के मुताबिक वित्त मंत्रालय से इस संबंध में सर्कुलर मिल गया है और इस फैसले को बहुत जल्द लागू कर दिया जाएगा। यह कदम नेपाल की वर्तमान आर्थिक चुनौतियों के बीच उठाया गया है, जहां सरकार लगातार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के विकल्प तलाश रही है।

अगर यह व्यवस्था सफल रही तो यह न सिर्फ कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी, बल्कि छोटे व्यापारियों और स्थानीय बाजार को भी फायदा पहुंचाएगी।

Related Articles