नई दिल्ली(एजेंसी):देश में हर राज्य में बड़ी संख्या में नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर लाखों लोग सफर करते हैं। अगर आप भी नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करते हैं तो अब कल से नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। किस तरह के बदलाव 10 अप्रैल से किए जा रहे हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कल से बदलेगा नियम
देशभर में सभी नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करते हुए अब नए नियमों के लागू होने के कारण ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी। केंद्र सरकार की ओर से कल से ही नियमों में बदलाव कर दिया जाएगा। जिसके बाद इन पर सफर करने में अंतर आ जाएगा।
क्या होगा बदलाव
केंद्र सरकार की ओर से कल से नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। जिसके मुताबिक कैश के जरिए टोल टैक्स का भुगतान नहीं किया जा सकेगा। इसकी जगह सिर्फ यूपीआई या फास्टैग के जरिए ही टोल प्लाजा पर भुगतान किया जाएगा।
यूपीआई से महंगा होगा सफर
जानकारी के मुताबिक अगर FASTag की जगह यूपीआई से टोल टैक्स का भुगतान किया जाएगा तो ज्यादा कीमत देनी होगी। अगर किसी टोल प्लाजा पर फास्टैग से 100 रुपये का भुगतान किया जाता है तो यूपीआई से 125 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
FASTag से होती है आसानी
भारत में सभी तरह की कारें, बस, ट्रक जैसे वाहनों के लिए सरकार की ओर से FASag को काफी पहले ही अनिवार्य किया जा चुका है। फास्टैग के कारण नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करने में काफी आसानी होती है। इसके कारण Toll Tax कुछ ही सेकेंड में दिया जा सकता है और कैश देने पर लगने वाले समय की बचत की जा सकती है।
जल्द शुरू होगी नई तकनीक
अभी तक टोल प्लाजा पर रुक कर भुगतान करना पड़ता है, लेकिन जल्द ही Multi-Lane Free Flow (MLFF) तकनीक को लागू कर दिया जाएगा। इसमें AI आधारित ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR), सैटेलाइट टेक्नोलॉजी और मौजूदा FASTag का एकीकृत उपयोग किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि गाड़ी को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी और वाहन 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलते हुए भी टोल पार कर सकेंगे।






