कोरबा@M4S:विकासखंड पाली अन्तर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम पंचायत पटपरा के संचालनकर्ता महिला जागृति स्व सहायता समूह द्वारा खाद्यान्न में गबन का मामला सामने आया है। जिस पर एसडीएम ने एक्शन लेते हुए सोसायटी संचालन के संबंध में पूर्व निष्पादित अनुबंध को समाप्त करते हुए पूर्व में जारी कार्यलयीन आबंटन आदेश व संचालन संबंधी प्राधिकार पत्र को रद्द किया गया है। इसके अलावा खाद्य निरीक्षक पाली को एफआईआर दर्ज कराने निर्देशित किया गया है।
ग्राम पंचायत पटपरा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए महिला जागृति स्व सहायता समूह भोड़कछार पटपरा को अधिग्रहित किया गया था। विगत 30 मार्च को हल्का पटवारी द्वारा सोसायटी की आकस्मिक जांच व भौतिक सत्यापन कार्रवाई की गई। जांच के दौरान जनवरी माह के वितरण पंजी में कुल 562 राशन कार्डधारियों का हस्ताक्षर व फिंगर लेना पाया गया। उपस्थित ग्राम सरपंच, उपसरपंच व ग्रामीणों के बताए अनुसार लगभग 140 से 150 कार्डधारियों को चावल का वितरण किया गया था। शेष राशन कार्डधारियों को चावल, शक्कर व चना वितरण नहीं किया गया। संचालन कर्ता समूह ने कारण बताओ नोटिस के जवाब में स्वत: जनवरी के राशन चावल 321 कार्डधारियों को वितरण नहीं किए जाने का लेख किया गया। संचालनकर्ता समूह द्वारा गंभीर अनियमितता बरते जाने व पीडीएस राशन सामाग्रियों के गबन का दोषी पाया गया। जिस पर कार्रवाई करने के साथ ही गबन के प्रकरण में दंडात्मक कार्रवाई के लिए प्रथम सूचना प्रतिवेदन दर्ज कराए जाने खाद्य निरीक्षक पाली को अनुविभागीय अधिकारी ने पत्र लिखा है। एसडीएम ने सोसायटी संचालन के संबंध में पूर्व निष्पादित अनुबंध को समाप्त करते हुए पूर्व में जारी कार्यलयीन आबंटन आदेश व संचालन संबंधी प्राधिकार पत्र को रद्द किया गया है। इसके अलावा खाद्य निरीक्षक पाली को एफआईआर दर्ज कराने निर्देशित किया गया है।
शासकीय खाद्यान्न का गबन, संचालनकर्ता समूह पर कार्रवाई खाद्य निरीक्षक पाली को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
- Advertisement -






