कोरबा@M4S:मजिला महिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने गुरुवार को एसईसीएल गेवरा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भूविस्थापितों की अनदेखी के खिलाफ था। जिला अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर के नेतृत्व में पोड़ी बाहनपाठ और अमगांव के ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने लगभग ढाई घंटे तक नारेबाजी की।सुबह 1 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चले इस धरने के दौरान महिला कांग्रेस ने एसईसीएल प्रबंधन की पुनर्वास नीति में महिलाओं के प्रति भेदभाव की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने एसईसीएल गेवरा की अधिकारी सुधा बी शेण्डे को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। महिला कांग्रेस ने उन संवेदनशील मामलों पर मांग की, जहां विधवाओं और अन्य हकदार विस्थापितों को सालों से बसाहट राशि से वंचित रखा गया है। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे कार्यालय का घेराव कर उस पर कब्जा कर लेंगे। जिला महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) की अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर ने एसईसीएल प्रबंधन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांगें पूरी न होने पर वे एसईसीएल गेवरा के मुख्य कार्यालय को पूरी तरह से कब्जा कर स्थाई रूप से वहीं रहने को विवश होंगी।
महिला कांग्रेस कमेटी ने गेवरा प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा 15 दिन का अल्टीमेटम फिर उग्र आंदोलन





































