सीएम प्रवास के दौरान गोलीकांड से दहला हरदीबाजार क्षेत्र , जवान की सीएम आगमन को लेकर लगी थी ड्यूटी
कोरबा@M4S:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा प्रवास के दौरान गोलीकांड से हरदीबाजार क्षेत्र दहल उठा। सीएम आगमन ड्यूटी में लगे सीएएफ जवान ने महुआडीह में अपने चाचा ससुर व उसकी पुत्री (साली) सर्विस रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी सीएएफ जवान को हिरासत में लिया है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है।
कोरबा में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बैठके से ठीक पहले सीएएफ के जवान ने दो लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि जवान का अपने ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर आज उसने अपने सर्विस रायफल से चाचा ससुर और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। आज सीएम साय अपने मंत्रिमंडल के साथ कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक लेने कोरबा पहुंचे हुए है। हत्या की यह वारदात हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम महुंआडीह की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम रलिया मेें रहने वाला टेकराम बिंझवार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ है। उसकी पोस्टिंग बांगो 13वीं बटालियन में है। आज सुबह के वक्त वह अपने ससुराल ग्राम महुआडीह पहुंचा। यहां उसने अपने सर्विस रायफल से सबसे पहले घर के बाहर मिली चाचा ससुर की बेटी मंदासा बिंझवार 19 वर्ष पर तीन राउंड फायर किया। इस घटना में मंदासा की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिवार के लोग घरों में जाकर कमरें में छिप गये। इसी दौरान आरोपी का उसके चाचा ससुर राजेश बिंझवार से सामना हो गया। आरोपी ने चाचा ससुर पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। हत्या की ये वारदात उस वक्त घटित हुई है, जब मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ कोरबा जिले के प्रवास पर है। मुख्यमंत्री साय आज कोरबा के कलेक्टर कार्यालय में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने पहुंचे हुए है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सारी सुरक्षा लगायी गयी है। पुलिस अधिकारी सीएम डयूटी में लगे हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये है। खबर मिली है कि आरोपी जवान की सीएम ड्यूटी लगी हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी को हिरासत में लिए जाने की खबर है। दोनों मृतकों के शव को भिलाई बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।
पत्नी से अलग होने की बात आ रही सामने
प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि आरोपी जवान और उसकी पत्नी के बीच एक वर्ष पूर्व से अलगाव हो चुका है। हत्याकांड का कारण भी इससे जोडक़र देखा जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी जवान पूरे ससुरालियों को मारने पहुंचा था। लेकिन पहले उसका सामना मंदासा फिर चाचा ससुर राजेश से हुआ। दोनों की हत्या करने के बाद गांव के नर्सरी के पास से उसे हिरासत में लिए जाने की खबर है।
CAF जवान ने सर्विस रायफल से चाचा ससुर व साली को उतारा मौत के घाट
- Advertisement -





































