नई दिल्ली(एजेंसी):आजकल काफी लोग नया स्मार्टफोन खरीदते टाइम कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन एक सवाल ऐसा भी है जो अक्सर लोगों को कभी-कभी कन्फ्यूज कर देता है, फोन 128GB स्टोरेज में लें या 256GB वाले मॉडल के साथ जाएं? कई बार लोग ज्यादा खर्चा करके जरूरत से ज्यादा स्टोरेज वाला फोन खरीद लेते हैं, जबकि कुछ लोग कम स्टोरेज लेने के बाद कुछ महीनों में ही ‘Storage Full’ के नोटिफिकेशन से परेशान हो जाते हैं।
ऐसे में फोन खरीदने से पहले ये समझना जरूरी है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा स्टोरेज ऑप्शन बेहतर रहेगा। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं…
किसके लिए 128GB स्टोरेज काफी?
अगर आप स्मार्टफोन का यूज सिर्फ कॉलिंग, सोशल मीडिया, WhatsApp, UPI पेमेंट, वेब ब्राउजिंग और कभी-कभार फोटो या वीडियो लेने के लिए करते हैं, तो आज भी 128GB स्टोरेज वाला फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसे यूजर्स आमतौर पर क्लाउड स्टोरेज या Google Photos जैसी सर्विस का भी यूज करते हैं, जिससे फोन की इंटरनल स्टोरेज जल्दी भरती नहीं है।
इसके अलावा, अगर आप फोन में ज्यादा गेम्स इंस्टॉल नहीं करते और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का ज्यादा यूज नहीं करते, तो भी 128GB स्टोरेज लंबे वक्त तक आराम से चल सकती है।
किसके लिए 256GB स्टोरेज बेस्ट?
अगर आप अपने फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, हाई-रिजॉल्यूशन फोटो क्लिक करते हैं या कंटेंट क्रिएटर हैं, तो 256GB स्टोरेज बेहतर ऑप्शन साबित होगा। आजकल एक मिनट की 4K वीडियो भी काफी ज्यादा स्टोरेज घेर लेती है।
इतना ही नहीं अगर आप BGMI, Call of Duty Mobile, Genshin Impact जैसे हैवी गेम्स खेलते हैं या नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य OTT एप्स पर ऑफलाइन डाउनलोड करके कंटेंट देखते हैं, तो 256GB स्टोरेज ज्यादा काम आएगी।
फ्यूचर को देखकर लें फैसला
आजकल Android एप्स और गेम्स का साइज लगातार बढ़ रहा है। AI फीचर्स, हाई-क्वालिटी कैमरा और बड़े सिस्टम अपडेट भी पहले के मुकाबले ज्यादा स्टोरेज यूज कर रहे हैं। अगर आप अपना फोन 3 से 5 साल तक बदलने का प्लान नहीं बना रहे हैं, तो 256GB स्टोरेज फ्यूचर के लिहाज से ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है।








