एक क्विंटल कड़ा जप्त: कटघोरा पुलिस ने गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान संदिग्ध व असामाजिक तत्वों के हाथों से उतरवाया कड़ा 

- Advertisement -
कोरबा@M4S: धारदार कड़ा  को मारपीट में हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे लोग जरा-जरा सी बात पर मारपीट कर लेने तथा कई तरह की आपराधिक वारदातों और घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन दिनों हथियार के रूप में कड़ा अर्थात हाथ में पहनने वाला चूड़ा को उपयोग में लाया जा रहा है। अक्सर इसे अपने धर्म, ज्योतिष सलाह और शौकिया तौर पर हल्का चांदी-तांबा अथवा स्टील का पहना जाता है, लेकिन वर्तमान दौर में इसका स्वरूप बड़ा होने के साथ-साथ भारी-भरकम और धारदार होने लगा है। हाथ में पहने जाने वाले भारी भरकम, धारदार और तरह-तरह की डिजाइन वाले चूड़ा का इस्तेमाल मारपीट की घटनाओं में ज्यादातर किया जा रहा है। जिले के थाना-चौकियों में दर्ज होने वाले मारपीट के अपराधों में ज्यादातर लाठी, डंडा व अन्य हथियारों के साथ-साथ चूड़ा का भी उपयोग करना बताया जाता है जिससे सिर में संघतिक चोट पहुंचाई जा रही है।कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी और उनकी टीम ने चूड़ा के माध्यम से पहुंचाए जाने वाली संघातिक चोटों और अपराध में इस्तेमाल किए जाने के मद्देनजर ऐहतियात बरती।गणेश विसर्जन के अवसर पर एकत्र हजारों की भीड़ में शामिल असामान्य और असामाजिक तत्वों के रूप में पहचाने गए युवाओं के हाथों से भारी भरकम कड़ों को उतरवाने का अभियान चलाया गया। मारपीट की मिलती सूचनाओं पर जब पुलिस पहुंची तो हाथों में कड़े देखे गए। ऐहतियात के तौर पर ऐसे कड़े उतरवा कर जप्त किए गए। एक ही दिन में लगभग ११०० नग तरह-तरह के भारी भरकम और धारदार कड़ों की जप्ती की गई है जिनका वजन कम से कम १ क्विंटल आंका गया है।टीआई धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन और निर्देश पर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles