शराबी युवक को हंगामा करना पड़ा महंगा, लोगों ने सिखाया सबक

- Advertisement -

कोरबा। शराब के नशे में हुज्जतबाजी का मामला सामने आया है। कोरबा में न तो शराब बेचने वाले बाज आ रहे हैं और ना ही शराब पीने वाले। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, फिर भी मामलों में कमी नहीं आ रही है। ऐसे ही एक मामले में शराबी युवक से परेशान लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की उसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर पुलिस के हवाले किया। मामला बांगो थाना क्षेत्र के गांव का है। जानकारी के मुताबिक युवक शराब के नशे में इस कदर चूर था कि उसने राह चलते एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी और कई वाहनों को नशे में नुकसान पहुंचाया तथा अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की। गांव में पुलिस पहुंची तो उनके साथ भी हुज्जतबाजी करने लगा।

Related Articles