रामपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह का गांव-गांव जनसंपर्क

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह राठिया द्वारा लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव, गली-मुहल्ले और देवतुल्य मतदाताओं के घर पहुंचकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में फूलसिंह राठिया अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ढोढ़ातराई और सुपातराई में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से जनाशिर्वाद लिया और कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगकर अपने आप को जीताने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने लोगों को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराते हुवे प्रदेश की भूपेश सरकार के जनकल्याणकारी एवम किसान और गरीबों के लिए चलाए जा रहे विकास मूलक योजनाओं के बारे में बताया।

Related Articles