चंद्रमा की सबसे करीब से खींची गई फोटो आई सामने, चंद्रयान-3 की नजर से खूबसूरत दिख रहे चंदा मामा, देखें वीडियो

- Advertisement -

भारत का सबसे अहम अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान धीरे-धीरे अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है। यान ने गुरुवार को प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग होने के बाद मनमोहक तस्वीर भेजी है। इसरो द्वारा जारी इस वीडियो को लैंडर इमेजर (Lander Imager) कैमरा-1 से कैप्चर किया गया है।

वहीं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की एक अन्य तस्वीर जारी की है, जिसको यान ने 15 अगस्त को कैप्चर किया था।

इसरो ने जारी किया नया अपडेट

मालूम हो कि यान ने 17 अगस्त यानी गुरुवार को प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग कर दिया। इसकी के साथ चंद्रयान का रोवर अकेले ही चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में शुक्रवार का भी दिन इसके लिए काफी अहम साबित होने वाला है। इसरो ने प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग होने के बाद नया अपडेट जारी कर बताया कि लैंडर मॉड्यूल सामान्य तरीके से काम कर रहा है।

https://twitter.com/isro/status/1692474762369626329?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1692474762369626329%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-chandrayaan-3-send-new-picture-after-separation-of-lander-module-from-propulsion-module-23505061.html

Related Articles