कोरबा@M4S:प्रदेश सरकार इस बार किसानों से 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करेगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन इस साल समर्थन मूल्य पर धान बिक्री करने वाले पंजीकृत किसानों की संख्या और रकबा कम हो गया है। हालांकि किसानों के पास दावा आपत्ति करने का एक और मौका है।
जिला प्रशासन किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके जिल में 41 समितियों के माध्यम से 65 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। पोर्टल में समर्थन मूल्य के लिए धान बिक्री के लिए इस साल लगभग 49 हजार से अधिक किसानों ने 49 हजार हेक्टेयर में धान की फसल उत्पादन के लिए पंजीयन कराया है। पिछले साल 54 हजार 121 किसानों ने 73 हजार 154 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल के लिए पंजीयन कराया था। आंकड़े देखें तो किसान और रकबा में कमी आया है। इधर खाद्य विभाग, सहकारी बैंक, विपणन विभाग ने धान खरीदी के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि एक माह तक धान खरीदी के लिए समितियों के पास बारदाना उपलब्ध कराया जा चुका है। बताया जा रहा है कि पंजीयन के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल अब बंद हो चुकी है। लेकिन कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए पोर्टल पर पंजीयन कराया है, लेकिन उनका रकबा प्रदर्शित नहीं हो रहा है, कुछ किसानों का रकबा कम दिखा रहा है। इसे लेकर किसान परेशान हैं। हालांकि इन किसानों के पास दावा-आपत्ति के लिए 30 नवंबर तक का समय है।
समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे 49 हजार किसान 15 नवंबर से शुरू हो रही है प्रक्रिया
- Advertisement -





































