कोरबा@M4S:जिले के ग्रामीण अंचल क्षेत्र श्यांग दरगाह ख्वाजा सूफी शमसुद्दीन नक्शबंदी रहमतुल्लाह अलैह का 12वाँ सालाना उर्स बड़े अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। दरगाह के सदर हाजी अख़ला$क खान असरफी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बाबा साहब का उर्स मनाया जा रहा है।
10 सितंबर सुबह 11 बजे परचम कुशाई होगी। रात 9 बजे से तकरीर (प्रवचन) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रायपुर के हजरत मोहम्मद अली फारुकी की सदारत मे कोरबा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जकी आलम बनारसी साहब तकरीर होगी। 11 सितंबर को कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें $फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) से मशहूर कव्वाल शाकिब अली साबरी के द्वारा कलाम पेश किया जायेगा 12 सितंबर सुबह कुल की फातिहा अदा की जाएगी। अख़ला$क खान असरफी ने समस्त अकीदतमंदों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक तादाद में शरीक होकर इस सालाना उर्स को कामयाब बनाएं। उर्स के दौरान शाम 7 से रात 10 बजे तक लंगर का भी इंतजाम किया गया है।
ख्वाजा सूफी शमसुद्दीन का 12वाँ सालाना उर्स 10 से 12 सितंबर तक
- Advertisement -





































