भारत के संविधान का लक्ष्य है हर नागरिक को बेहतर इंसान बनाना बेहतर इंसान बन जाए तो बेहतर हिन्दू ,ईसाई या मुसलमान बन जाएगा:गोपाल ऋषिकर भारती

- Advertisement -

कोरबा@M4S:ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से शिक्षक दिवस और हजरत मोहम्मद साहब की जयंती के उपलक्ष्य में स्कूल के बच्चों को जमायत ए स्लामी हिन्द के तरफ से मुड़ापार स्थित सरकारी स्कूली बच्चों को किताब कॉपियों,पेन और बैग के किट्स वितरण का कार्यक्रम 8/09/2025 को किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अमीर ए मुकामी कोरबा के मेहदी हसन ने की।

प्रमुख अतिथियों में राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती, जमाअत ए इस्लामी हिंद के प्रदेश उपाध्यक्ष वाहिद सिद्दीकी ,सीटी डेंटल क्लिनिक के संचालक डॉ सरफराज खान,प्रेस क्लब कोरबा के सचिव नागेन्द्र श्रीवास,एम आई एम टी कॉलेज के प्रिंसिपल हाशिम सईद ,पत्रकार वैष्णव,स्कूल की हेड मास्टर मैडम डूबे,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सुनील सुना,प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद सफी,प्रदेश सचिव उपेन्द्र राठौर के साथ अनेकों प्रतिष्ठित समाजसेवी और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सभी ने अपने वक्तव में ह्यूमन फाउंडेशन के रचनात्मक कार्यों की सराहना किए और हजरत मोहम्मद साहब द्वारा अनिवार्य शिक्षा के संदेश को घर घर पहुंचाने का जोर दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि पवित्र पावन अल्ला के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को कोटि कोटि अभिवादन करते हुए आज उनकी स्मृति में आयोजित शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों को स्कूली कीट्स वितरण किए जाने के लिए ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों को अभिनंदन करता हूं।

आज भारत के संविधान के अनुसार हमारा भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहां सबको अपने धर्म और आस्थाओं को मानने की आजादी है किंतु किसी को भी दूसरों की आजादी छीनने का अधिकार नहीं है।भारत के संविधान में सभी धर्मों और दुनिया के सभी संविधानों का सार तत्व समाहित है।संविधान का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को बेहतर इंसान बनाना है यदि बेहतर इंसान बन जाए तो बेहतर हिन्दू ,ईसाई या मुसलमान बन जाएगा।हम सरकार से निःशुल्क शिक्षा और चिकित्सा की मांग किए हैं।भारत की सनातन संस्कृति और सभ्यता भी इसका उदाहरण रहा है।संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो भी पियेगा वह दहाड़ेगा।उनका नारा था शिक्षित बनो ,संगठित रहो और संघर्ष करो।हम संवैधानिक भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत हर हर संविधान घर घर संविधान की शिक्षा पहुंचाकर भारत देश को विश्व की निर्णायक शक्ति बनाने की मिशन पर लोगों को एकजुट कर रहे है।समाज सेवक डॉ सरफराज खान ने कहा कि आज हम प्रॉफिट मोहम्मद साहब के जन्मदिन और शिक्षक दिवस पर जरूरत मंद स्कूल के बच्चों को जो स्कूली समान के किट्स वितरण कर रहे हैं यह एक शिक्षा के प्रति समाज को प्रेरणा देने का संदेश है।शिक्षा हमारे इस्लाम और संविधान की बुनियादी नियम है।जमायत ए स्लामी हिन्द के प्रदेश उपाध्यक्ष वाहिद सिद्दीकी ने कहा कि हमारे एजुकेशन सिस्टम में सबसे बड़ी कमी मॉरल एजुकेशन की है। जिसके ना होने से समाज में हिंसा,नफरत ,बेरोजगारी , गरीबी जैसे रोग बढ़ते जा रहे हैं।हम अपने संगठन की ओर से जितना हो सके लगातार शिक्षा और समाज सेवा के कार्य कार्य करते जाते हैं।कार्यक्रम को अनेकों वक्ताओं ने संबोधित करते हुए बच्चों को स्कूली बेग किट्स वितरित किए।कार्यक्रम का शानदार संचालन मोटीवेटर अहमद खान ने किया।

Related Articles