विस अध्यक्ष व सांसद ने दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं

- Advertisement -


छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रदेश सहित जिलेवासियों को रक्षाबंधन पर्व की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। शुभकामना संदेश में कहा है कि भाई-बहन के असीम स्नेह और रक्षासूत्र बांधकर जीवन भर रक्षा करने का संकल्प लेने वाला यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगलकारी हो। त्योहार के मौके पर कोरोना का संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रशासनिक उपायों और निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील इन्होंने की है।

Related Articles