कोरबा शहर में आने से पहले पकड़ाया गांजा,बुलट से लेकर आ रहे दो युवक  गिरफ्तार

- Advertisement -

रिपोर्ट:धनंजय जांगड़े

कोरबा@M4S:शहर में अवैध रूप से बेचने के लिए गांजा लेकर कोरबा की ओर आ रहे दो युवकों को करतला पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया,करतला थाना प्रभारी एसआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से  सूचना मिली थी कि एक बुलेट में सवार दो लोग गांजा लेकर हाटी से करतला होते हुए कोरबा जाने वाले हैं। सूचना पर थाना प्रभारी ने  अपनी टीम को मुस्तैद किया और उनके साथ कोडमसरा नाला के पास घेराबंदी कर काले रंग की बुलेट में सवार होकर आ रहे दो लोगों को रोककर पूछताछ किया। इनके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर ९४० ग्राम गांजा पाया गया, गांजा सहित वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी विजय सिंह सारथी और  समीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट  के तहत कार्यवाई कर रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles