कलयुगी बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के कुमगरी गांव में एक युवक ने अपनी माँ की जान बचाने के लिए अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल पिता मंगतराम शराब का आदि था,वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था.घटना रविवार की दोपहर भी मंगत राम शराब के नशे धुत होकर घर पहुचा और पत्नी की बेदम पिटाई कर दी.पुत्र के सामने ही वह माँ की पिटाई कर रहा था माँ को बचाने के लिए अमन ने पिता पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे पिता की मौके पर मौत हो गई, पिता की हत्या करने के बाद अमन सीधे दर्री थाने पहुचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया,दर्री पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Related Articles