आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा के 200 से अधिक मण्डल कार्यकर्ताओं ने लिया डोर टू डोर प्रचार का प्रशिक्षण

- Advertisement -
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम जी ने जांजगीर में जोन की रैली एवम प्रशिक्षण में भाग लिया
कोरबा@M4S:आम आदमी पार्टी का ज़ोन स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को जांजगीर में सम्पन्न हुआ,इस अवसर पर मुख्य रूप से दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम जी उपस्थित थे,उन्होने आम आदमी पार्टी के 15 सितंबर  से प्रारम्भ होने वाले डोर टू डोर प्रचार कार्यक्रम के प्रथम चरण हेतु मंडल स्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया,इस प्रशिक्षण में कोरबा विधानसभा के 200 कार्यकर्ताओं सहित ज़ोन के लगभग 3500 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया,इस अवसर पर एक रैली भी निकाली गई,आम आदमी पार्टी कोरबा प्रत्याशी अनूप अग्रवाल ने बताया कि 15 सितंबर से 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव हेतु सभी प्रत्याशी और  टीम डोर टू डोर प्रचार कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रत्येक घर तक पार्टी की रीति नीति को लेकर जायेगी इस हेतु तैयारियां की जा रही है।

Related Articles