कोरबा@M4S:जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना और अपराध पर नियंत्रण चुनौती बन गई है। इस चुनौती से निपटने पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाते हुए 39 वारंटियों को दबोच लिया, जिनमें 6 स्थायी व 33 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। वैधानिक कार्रवाई उपरांत वारंटियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश कोरबा एएसपी लखन पटले व कटघोरा एएसपी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन, तीनों अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण तथा थाना चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने अलग अलग क्षेत्र में दबिश देते हुए 39 वारंटियां को दबोचने में सफलता पाई। पुलिस के हत्थे चढ़े वारंटियों में 6 स्थायी व 33 गिरफ्तारी वारंटी थे, जो कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद लंबे अर्से से फरार चल रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए वारंटियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी की। तत्पश्चात वारंटियों को न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहने की बातें कही जा रही है।
पुलिस ने 6 स्थायी व 33 गिरफ्तारी वारंटियों को दबोचा जिले भर में चलाया गया विशेष अभियान
- Advertisement -







