शहर से दिनदहाड़े बाइक की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हरकत

- Advertisement -

कोरबा@M4S:शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरो की सक्रियता भी बढ़ गई है। पावर हाउस रोड स्थित कोसा भवन और एसएस प्लाजा के सामने से दिनदहाड़े भीड़भाड़ के बीच अज्ञात चोर स्प्लेंडर प्लस  क्रमांक सीजी 12 बी डी  2380 लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, वाहन मालिक ने अपनी बाइक सड़क किनारे पार्क की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने हुई, लेकिन इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर फरार हो गया। घटना स्थल पुलिस थाने से भी ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में व्यस्त बाजार से हुई इस चोरी ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जब शहर के सबसे व्यस्त इलाके में भी वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles