कांग्रेस परिवार का चौथा जत्था आज उत्तराखण्ड के लिए रवाना

- Advertisement -

कोरबा@M4S:उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोरबा कांग्रेस परिवार का चौथा जत्था आज उत्तराखण्ड के लिए रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में अडमोड़ा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 14 विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल को दीे गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद जयसिंह अग्रवाल ने उत्तराखण्ड के अपने प्रभार क्षेत्र का दौरा कर कोरबा वापस आने के बाद कोरबा से कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देकर उत्तराखण्ड के प्रभार क्षेत्र में कार्य करने के लिए अलग अलग दल बनाकर भेजते रहे। आज जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा से 15 कार्यकर्ताओं को महापौर राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, सपना चौहान, कुसुम द्विवेदी ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर तथा तिलक लगाकर उत्तराखण्ड के लिए रवाना किया गया।
जाने वाले में पार्षद अमरजीत सिंह, शाहीद कुजुर, पवन गुप्ता, मयंक पाण्डेय, मनीष शर्मा, अखिलेश सिंह, रवि विश्वकर्मा, जशवंत सिंह एवं प्रमोद चौधरी सहित कुल 15 कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखण्ड के लिए रवाना हुए।

Related Articles