मीरपुर (ढाका),(एजेंसी):एशिया कप टी-20 में गुरुवार को भारत की यूएई से मुकाबले में UAE ने टॉस जीतकर पहले बल्लीबाजी का फैसला किया। भारत का यह चौथा और अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच है। भारत अपने पहले के तीनों मैच जीतकर फाइनल में जगह बना चुका है। फाइनल में उसका सामना 6 मार्च को मेजबान बांग्लादेश से होगा। भारत ने अभी तक एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को और तीसरे मैच में श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट ले लिया है। टीम इस समय हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
वहीं अब तक अपने तीनों मैच गंवाकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी यूएई की टीम काफी हद तक अपने कप्तान अमजद जावेद पर निर्भर रहेगी जिन्होंने क्वालीफाइंग मैचों को मिलाकर इस टूर्नामेंट के छह मैचों में 12 विकेट लिए हैं।





















































