ED और EOW का छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

- Advertisement -

रायपुर@M4S:छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की संयुक्त टीमों ने रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव जिले में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

CGMSC और कोल लेवी मामले से जुड़े तार

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) में हुई कथित गड़बड़ियों और चर्चित कोल लेवी मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। दोनों एजेंसियां अवैध वित्तीय लेन-देन, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े साक्ष्य जुटाने में जुटी हैं।

दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल

राजधानी रायपुर में ही ED की टीमों ने 3 से 4 प्रमुख ठिकानों पर दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान वित्तीय लेन-देन, अचल संपत्तियों के कागजात और कंप्यूटर व मोबाइल जैसे डिजिटल उपकरणों की गहन जांच की जा रही है।

अधिकारियों और कारोबारियों पर बढ़ सकती है आंच

माना जा रहा है कि इन छापों के बाद बरामद दस्तावेजों के आधार पर कुछ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और बड़े कारोबारियों को पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है। हालांकि, जांच जारी रहने के कारण फिलहाल एजेंसियों की ओर से किसी आधिकारिक गिरफ्तारी या नए नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

Related Articles