West Bengal Election 2026 Voting: मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के काफिले पर और कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार पर हमला

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं।

कुल 1 हजार 478 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए गये हैं। इनमें से सात हजार 384 मतदान केन्‍द्रों को अत्‍यधिक संवेदनशील माना जा रहा है। इस चरण में तीन करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। वोटिंग 44,376 बूथों पर हो रही है, जिसमें लगभग 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। 5,444 बूथों का प्रबंधन महिलाएं करेंगी और 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मतदान का दूसरा चरण अगले बुधवार को होगा।

‘हुमायूं कबीर कर रहे गुंडागर्दी’, बोले टीएमसी कार्यकर्ता

नौदा में सोफिउज्जमन शेख कहते हैं, “हुमायूं कबीर यहां गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव के दिन, वह 15 गाड़ियों में असामाजिक तत्वों और जिन पर FIR दर्ज है, ऐसे अपराधियों के साथ आए थे। हुमायूं यहां बहुत गुंडागर्दी कर रहे हैं। हमने विरोध किया है, हमने शिकायत भी की है, लेकिन ECI या पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।”

कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार पर हमला

कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भीड़ से बचाया। तृणमूल के समर्थकों पर हमले का आरोप लगा है।

‘पूरी रात धमकाते रहे तृणमूल कार्यकर्ता’, नौदा झड़प को लेकर बोले हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद के नौदा में झड़प को लेकर हुमायूं कबीर ने कहा, “इन बूथों पर तृणमूल कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर पूरी रात हंगामा कर रहे हैं। वे पैसे देकर और अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर चीजों को प्रभावित कर रहे हैं। बाहर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और पूरी रात उन्हें धमकियां दी गईं। इसमें शामिल लोगों को पुलिस थानों से हटाना चाहिए और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।”

Related Articles