VIDEO:मौत का कुआ में बिना सुरक्षा उपाय के  मौत का स्टंट दिखाते कलाकार घायल 

- Advertisement -


कोरबा@M4S:कोरबा के कटघोरा ब्लॉक में आयोजित किसान मेले में मौत का कुआँ में मोटर साइकिल चलाने वाला कलाकार हुआ हादसे का शिकार, चोट आने पर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी,घटना  कटघोरा में हर साल किसान मेले का आयोजन  किया जाता है। यहां पर  कलाकार अपने कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन करते हैं,यहां मौत का कुआ भी लगा है,जिसमे कार,मोटर साइकिल स्टंट कलाकार एक साथ अपने कला का प्रदर्शन कर रहे थे उसकी दौरान एक मोटरसाइकिल कलाकार  रिंकू साहू  अनियंत्रित होकर मौत के कुआं में प्रदर्शन करते समय  गिर गया गंभीर हालत में  कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,डॉक्टर के अनुसार घायल  रिंकू साहू की हालत ठीक है,बड़ा सवाल मौत का कुआ सही में मौत का कुआ साबित हो रहा है,स्टंट कलाकार बिना हेलमेट और सुरक्षा उपाय के रोज़ी रोटी के लिए हैरत अंगेज करतब दिखा रहे है,

Related Articles