पुराने कपड़ों से मास्क व बैग बनाकर तैयार की उपयोगी सामग्री

- Advertisement -

कोरबा@M4S:शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी के भुइयाँ ईको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा अपशिष्ट सामग्री से उपयोगी वस्तुएँ बनाने की पहल की गई। विद्यार्थियों ने पुराने कपड़ों का उपयोग कर आकर्षक मास्क और बैग तैयार किए। तैयार किए गए मास्क को विभिन्न प्रकार के कार्यों में लगे लोगों जैसे मजदूरों, रेजा, कुली तथा स्वच्छता दीदियों को वितरित किया गया।
संस्था की प्राचार्य डॉ. फरहाना अली ने बताया कि यह अभियान स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान के तहत चलाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुराने कपड़ों का पुन: उपयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ईको क्लब प्रभारी प्रभा साव ने कहा कि इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करना और उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाते हैं और समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की प्रेरणा देते हैं। लक्ष्मी कुशवाहा, नैतिक कंवर, आरुषि, किशन केंवट, सोनम, तनवीर, दिव्या, प्रभा, गौतम ने कार्य में सहयोग दिया।

Related Articles