UGC NET Re-Exam Admit Card 2026: यूजीसी नेट री-एग्जाम के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, एक क्लिक से तुरंत करें डाउनलोड

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से यूजीसी नेट तीन विषयों के री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे उम्मीदवार NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एनटीए ने री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद NTA UGC NET June Re-Exam Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

NTA UGC NET June Re-Exam Admit Card 2026 DIRECT LINK

इस दिन होगा एग्जाम

यूजीसी नेट री-एग्जाम 09 और 10 सितंबर को आयोजित कराया जाएगा। 09 सितंबर को परीक्षा दो शिफ्ट में और 10 सितंबर को परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और जरूरी आईडी प्रूफ को भी जरूर साथ लेकर जाएं। परीक्षा वाले दिन एग्जाम सेंटर पर समय पर पहुंचने का प्रयास करें

Related Articles