नई दिल्ली(एजेंसी):मिर्जापुर- द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज की गई। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ मेकर्स ने तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया। टॉक्सिक और हनुमान अंश के बीच कालीन भैया और मुन्ना भैया ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही अपना दबदबा बना लिया।
दुनियाभर में मिर्जापुर- द मूवी ने कमाए इतने करोड़
घरेलू बॉक्स ऑफिस के बाद मिर्जापुर- द मूवी ने दुनियाभर में अपनी धाक जमा ली है। सीरीज देखने के बावजूद यह क्राइम थ्रिलर फिल्म वर्ल्डवाइड ऑडियंस को थिएटर्स तक खींचकर लाने में सफल रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिर्जापुर- द मूवी ने पहले दिन दुनियाभर में 29.70 करोड़ से खाता खोला है।
हालांकि, फिल्म के फुल एँड फाइनल आंकड़ें आने अभी बाकी हैं। पंकज त्रिपाठी और रवि किशन स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म मिर्जापुर- द मूवी को समीक्षकों से काफी तारीफ मिली है। कहानी को नया और भौकाली बताया गया। खासतौर पर मुन्ना भैया के किरदार में दिव्येंदु शर्मा ने जो जान फूंकी है, फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
सुबह के स्लो शुरू हुए थे मिर्जापुर -द मूवी के शोज
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म मिर्जापुर- द मूवी को वर्ल्डवाइड 11,135 शोज मिले और कुल ऑक्यूपेंसी 42.91 रही। सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी कुल 25% तक थी, क्योंकि सुबह से ही लोग जन्माष्टमी की तैयारियों में लगे हुए थे। हालांकि, दिन होते-होते फिल्म ने एक अच्छी रफ्तार पकड़ ली।
रात तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो वहीं मॉर्निंग के फुल एन फाइनल कलेक्शन के बाद यह आंकड़ा 24 करोड़ तक पहुंच गया। इसने 2026 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में चौथे नंबर पर जगह बनाई। हालांकि, कल जन्माष्टमी के अवसर पर बिजी शेड्युल के बाद भी मूवी अपना दबदबा बना पाई। अब देखना ये है कि शनिवार को मूवी वीकेंड का फायदा उठा पाती है या नहीं।





















































