उगाही के आरोप में दो आरक्षक निलंबित जांच प्रतिवेदन के आधार पर एसपी ने की कार्रवाई

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कटघोरा थाना में तैनात दो आरक्षक पर निलंबन की गाज गिरी है। उन पर क्षेत्र के ही एक युवक ने आबकारी एक्ट के मामले में कार्रवाई का भय दिखाकर रकम उगाही का आरोप लगाया था। मामले में जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी को दी गई थी। उनसे मिले जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस कप्तान ने आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि कटघोरा थानांतर्गत ग्राम रजकम्मा में आर्यन ध्रुव निवास करता है। उसने पुलिस अधीक्षक से थाना में तैनात आरक्षक रामधन पटेल व प्रदीप राठौर के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के माध्यम से आरोप लगाया था कि वह 3 अगस्त को अपनी पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 12 एएक्स 3013 में सवार होकर कटघोरा से रजकम्मा लौट रहा था। बाइक की डिक्की में 8 पाव शराब रखी थी। कसनियां बायपास के पास पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। उसे थाना ले जाने और कार्रवाई का भय दिखाकर रकम की मांग की गई। उससे 20 हजार रूपए लिया गया, शेष दस हजार बाद में लाकर देने की बात कहीं गई। पुलिस कप्तान ने युवक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी कर लिए। मामले में जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी विजय सिंह राजपूत को सौंपी गई थी। एसडीओपी ने जांच उपरांत प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर आरक्षक रामधन पटेल व प्रदीप राठौर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्हें निलंबन अवधी में रक्षित केंद्र तैनात किया गया है। पुलिस कप्तान के कार्रवाई से अनुशासन की अनदेखी करने वाले पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles