कोरबा@M4S:कोरबा जिले के रजगामार पंचायत मे पेंशन दिलाने के नाम पर महिला हितग्राही के साथ ठगी व धमकी देने के संबंध में पीड़िता हितग्राही गायत्री प्रजापति के द्वारा कलेक्टर कोरबा के समक्ष उपस्थित होकर जितेंद्र राठौर के विरुध साक्ष्य सहित शिकायत प्रस्तुत की गई थी कलेक्टर ने शिकायत पत्र पर संज्ञान लेकर तत्काल जांच का आदेश दिए थे जिस पर जहां समिति गठित कर जांच कराया गया जांच में जितेंद्र राठौर को दोषी पाया गया इसके उपरांत पुलिस चौकी रजगामार क्षेत्र में हितग्राही गायत्री प्रजापति को पेंशन राशि दिलाने के नाम पर जितेंद्र राठौर के द्वारा ₹9,000 की कथित मांग व धोखाधड़ी किए जाने तथा दबाव बनाकर धमकी दिए जाने के मामले में शिकायतकर्ता गायत्री प्रजापति की शिकायत पर पुलिस चौकी रजगामार थाना बालकोनगर द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को अपराध 0604/2026, भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 3(5), 308(2), 318(4) एवं 351(3) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पेंशन संबंधी मामले में राशि दिलाने के नाम पर उनसे ₹9,000 की मांग व ठगी की गई तथा राशि नहीं देने की स्थिति में पेंशन संबंधी परेशानी उत्पन्न होने की बात कहकर दबाव बनाया गया। शिकायत में पीड़िता के साथ धोखाधड़ी व धमकी दिए जाने के संबंध में जितेन्द्र राठौर पंच वार्ड क्रमांक 5 ग्राम पंचायत रजगामार एवं राजेन्द्र वस्त्राकार के नाम आरोपियों के रूप में दर्ज हुआ हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी राशि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवनयापन का महत्वपूर्ण आधार होती है। ऐसे मामलों में यदि किसी व्यक्ति पर अनुचित आर्थिक दबाव बनाया गया और 9000 रुपये का ठगी किया गया ।
33366004260604 (1)
शिकायतकर्ता गायत्री प्रजापति ने धोखाधड़ी व धमकी के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों को साक्ष्य सहित शिकायत पत्र प्रस्तुत करते हुए एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कि जाय।
जितेंद्र राठौर के विरुद् पिछले कार्यकाल में भी आदिवासी महिला सरपंच श्रीमती रामूला राठिया के द्वारा भी शिकायत किया जा चुका है जिसमें आरोप लगाया गया था कि सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर राशि आहरण करने एवं बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किए जाने का शिकायत पुलिस व प्रशासन के समक्ष करने के बाद भी जितेंद्र राठौर तत्कालीन उप सरपंच रहते लगातार कार्यवाही से बचते आ रहा था। अब रजगामार की जनता भी उम्मीद लगा बैठी है कि पिछले कार्यकाल में जितेंद्र राठौर के द्वारा किए गए सभी भ्रष्टाचार का भी उजागर बहुत जल्द हो सकता है।





















































