- Advertisement -
नई दिल्ली(एजेंसी):शेयर बाजार (Stock Market Today) आज भारी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 76,704.13 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 1953.21 अंक या 2.55 फीसदी फिसलकर 74,750.92 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 23,777.80 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 580.05 अंक या 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ 23,197.75 पर शुरुआत की।
आज बड़े और फाइनेंशियल शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा है, जिनमें HDFC Bank सबसे ज्दाया नुकसान वाला शेयर बन गया। अन्य प्रमुख पिछड़ने वाले शेयरों में Larsen & Toubro, Shriram Finance, Axis Bank, Bajaj Finance और M&M शामिल हैं। इन सभी में 3 फीसदी या इससे अधिक की गिरावट आई है।





































