एसी का आउटडोर चोरी कर बेचने वाला आरोपी समेत तीन गिरफ्तार  चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपी भी पकड़े गए, एसी आउटडोर, नकद रकम और मोबाइल जब्त

- Advertisement -

कोरबा@M4S:हुंडई शोरूम के सामने से एसी का आउटडोर चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी करने वाला आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एसी आउटडोर, नकद रकम और मोबाइल फोन जब्त किया है। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, भदरापारा बाल्कोनगर निवासी प्रमोद कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 अक्टूबर को हुंडई शोरूम पहुंचने पर सामने लगा एसी का आउटडोर गायब मिला। शिकायत पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 877/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने गुड्डू बरेठ (23) निवासी मोतीसागरपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने एसी का आउटडोर चोरी कर कृष्णा बसोड़ (22) निवासी इमलीडुग्गू को बेचने की बात बताई। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त सामान सैफ खान उर्फ सोनू खान (22) निवासी इमलीडुग्गू को बेचा था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles