कोरबा@M4S:बीते साल की तरह इस बार भी हाई स्कूल की 98 और हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा 96 केन्द्रों में ही होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नए केंद्रों की मंजूरी नहीं दी है। जिला शिक्षा विभाग से पाली ब्लॉक के दूरस्थ हाई स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाने प्रस्ताव भेजा था। परीक्षा केन्द्र नहीं होने से इन दोनों स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इस साल भी यही मजबूरी रहेगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा इस बार 20 फरवरी से आयोजित होगी परीक्षा शुरू होने में अब 21 दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में जिले के परीक्षा केंद्रों को पहले से ही संसाधनों से पूर्ण करने की तैयारी है। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव द्वारा घोषित परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी की गई है। इसमें बीते साल की तरह इस बार भी 98 व 96 परीक्षा केन्द्र को ही बताया गया है, जबकि डीईओ ने पाली ब्लॉक में हाई स्कूल मुनगाडीह और सपलवा में दो नए केंद्र बनाने की मांग बोर्ड से की थी। डीईओ के मांग-पत्र को बोर्ड ने अस्वीकार कर दिया है। नए परीक्षा केंद्र को मंजूरी नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को सफर का तनाव और अन्य परेशानी होगी। मुनगाडीह से पाली की दूरी 15 किमी है। मुनगाडीह हाई स्कूल में पढ़ने वाले छात्र मुनगाडीह के साथ आसपास के गांवों से होते हैं, जिन्हें पाली आकर परीक्षा देने कम से 15 से 20 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि सपलवा हाई स्कूल के छात्र परीक्षा देने चैतमा आते हैं। सपलवा से चैतमा की दूरी 20 किमी है, जबकि सपलवा हाई स्कूल में सपलवा के साथ 5 से 10 किमी रेज के गांवों के छात्र पढ़ते हैं। ऐसे में उन्हें परीक्षा के लिए चैतमा आने 20 से 25 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। परीक्षा केन्द्र दूर होने के कारण उन्हें किसी न किसी जान-पहचान के यहां आकर रुकना पड़ता है।
इस बार भी परीक्षा देने 15 से 20 किलोमीटर दूर जाने की मजबूरी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नए केंद्रों की नहीं दी मंजूरी
- Advertisement -






