- Advertisement -
कोरबा@M4S:जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी केंद्रों में कई अव्यवस्थाएं सामने आ रही है। जिसे लेकर कांग्रेस ने निगरानी कमेटी भी बनाई है, जो लगातार धान उपार्जन केंद्रों निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया व उनकी टीम ने क्षेत्र के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का जायजा लिया, जहां विभिन्न खामियां पाई गई। खामियों को दूर करने विधायक ने कलेक्टर को टेलीफोनिक चर्चा कर समस्या से अवगत कराया है।
मंगलवार को रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने धान उपार्जन केंद्र भैसमा, तिलकेजा, तुमान, चिकनीपाली, लबेद रामभाठा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि धान का कहीं 40.8, 40.9, 4100 समिति के द्वारा वजन लिया जा रहा है। हमालों को प्रतिदिन के हिसाब से 200 रुपये दिया जा रहा है।
समितियों के पास तिरपाल की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण धान जमीन पर गिरने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। विधायक फूलसिंह राठिया ने फोन के माध्यम से कलेक्टर को समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान, जनपद सदस्य पताढी अनिल खूंटे, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे, इब्राहिम फारुकी, प्रमोद श्रीवास, अनुप चन्द्रा, बिसाहू पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।





































