- Advertisement -
कोरबा@M4S:वनमंडल कोरबा के करतला रेंज में पहुंचे दंतैल हाथी की वन विभाग द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। दंतैल हाथी बीती रात बड़मार क्षेत्र से आगे बढ$कर पीडिय़ा पहुंच गया। चूंकि क्षेत्र में रामपुर में मेला हो रहा था इसलिए लोगों की जान को दंतैल से खतरा हो सकता था, जिसे देखते हुए वन विभाग ने विशेष सावधानी बरती और दंतैल की कड़ी निगरानी करने के साथ रात भर उसकी गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को देने का सिलसिला जारी रखा। हाथी अब तक 3 ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुका है। वर्तमान में दंतैल यहां के जंगल में विचरण कर रहा है। वन विभाग लोगों को मुनादी कराकर सतर्क करने का अभियान शुरू कर दिया है। उनसे कहा जा रहा है कि वे दंतैल की मौजूदगी वाले जंगल की ओर न जाएं। उधर वनमंडल कटघोरा के चंदनपुर खुटरीगढ़ इलाके में देर रात हाथी आने की खबर मिली थी। खबर मिलते ही वन विभाग के आलाधिकारियों को सूचना दी गई। विभाग के कर्मचारियों ने मौके का मुआयना कर हाथी नहीं होने की पुष्टि की है। हाथियों की मौजूदगी फिलहाल जटगा रेंज में है, जहां 41 हाथी मौजूद हैं। जिन पर विभाग नजर बनाए हुए हैं। चंदनपुर खुटरीगढ़ में हाथियों के आने की खबर असत्य पाई गई। फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा मुनादी कराकर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है।





































